आगरालीक्स…आगरा में सराफा के यहां हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार बदमाश अरेस्ट. छत काटकर दिया था वारदात को अंजाम
आगरा के कस्बा फतेहाबाद में सराफा व्यापारी सत्य नारायण गुप्ता के यहां हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के आरोप में चार बदमाशों को अरेस्ट किया है और इनके पास से चोरी के जेवर, नकदी और वारदात में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं. एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा के अनुसार 30 जुलाई केा सराफा व्यापारी सत्य नारायण गुप्ता की दुकान की छत काटकर गहने और कैश चोरी किया गया था. शनिवार को पुलिस ने फतेहाबाद मंडी समिति के पास से चार बदमाशों को अरेस्ट किया. पुलिस ने इनके पास से जेवर, 2.44 लाख कैश, आधार कार्ड, ब्लैंक चेक, लोहे की रोड और दो स्कूटी भी बरामद की हैं. बदमाशों ने सराफा व्यापारी के यहां चोरी की वारदात स्वीकार की है. एक बदमाश अभी भी फरार है.

पकड़े गए बदमाशों के ये हैं नाम
मुकेश निवासी थाना दक्षिण फिरोजाबाद
श्याम सुंदर निवासी बाह रोड फतेहाबाद
वीरेंद्र सिंह निवासी नगला पेमा ताजगंज आगरा
विष्णु शर्मा निवासी शाहगंज आगरा