आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से कल आएगा नगर कीर्तन. गुरु गोविंद सिंह जी के वस्त्र व जोड़े के होंगे दर्शन.
नई दिल्ली से एक विशेष नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब के लिए 23 अक्टूबर को निकल रहा है। नगर कीर्तन 23 अक्टूबर को नई दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग से प्रारंभ होगा और शाम को फरीदाबाद पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी 24 अक्टूबर सुबह फरीदाबाद से यह नगर कीर्तन चलकर शाम 7:00 बजे तक बजे तक गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आकर्षक रूप में सजी पालकी और विशेष तौर पर सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के वस्त्र व जोड़े चरण पादुकाआ रहे हैं।
पिछले कई दशकों से इन वस्त्रों और जोड़ो के सभाल की सेवा भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी का परिवार करता आ रहा है अब परिवार ने यह जोड़े व वस्त्र संगत को समर्पित करने का निर्णय लेते हुए गुरुद्वारा पटना साहिब में दर्शनों के लिए रखे जाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते गुरु गोविंद सिंह जी कि यह निशानियां एक नगर कीर्तन के रूप में दिल्ली से पटना साहिब तक ले है जा रही है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया नगर कीर्तन के आगरा आगमन के दौरान भव्य स्वागत किया जाएग। उन्होंने आगरा की संगत से 24 अक्टूबर शाम 7:00 बजे और 25 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचने की अपील संगत से की है। गुरुद्वारा गुरु का ताल में भी नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है और गुरु गोविंद सिंह जी की निशानियां के दर्शन के लिए भी संगत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ।उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन शाम 7:00 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचेगा यहां भव्य स्वागत के बाद नगर कीर्तन का रात्रि विश्राम रहेगा ।
मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया 25 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे नगर कीर्तन को भव्यता के साथ विदाई दी जाएगी।नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु का ताल से भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, टूंडला से एटा , कासगंज, बदायूं से होते हुए बरेली में जाकर रात्रि विश्राम करेगा और 26 अक्टूबर को पटना साहिब बिहार पहुंच कर समाप्त होगा। नगर कीर्तन की सफलता के लिए दो दिन पूर्व दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया ,महंत हरपाल सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह भी शामिल हुए । बैठक में नगर कीर्तन के दिल्ली से पटना तक के मार्ग की रूपरेखा व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया ।