आगरालीक्स….Agra News: आगरा में कामकाजी महिलाओं के लिए शहर के बीचों बीच 13.45 करोड़ रुपये से 128 बेड का वूमेंस हॉस्टल। डायनिंग हॉल, लिफ्ट और लिविंग एरिया होगा। ( Agra News: Nagara Nigam Agra 128 bed Women Hostel with Rs 13.45 Crore in Agra#Agra )
आगरा में नगर निगम लोहामंडी जोनल कार्यालय की 2506 वर्ग मीटर जमीन वूमेंस हॉस्टल के लिए चयनित की है। हॉस्टल 13.45 करोड़ रुपये से बनेगा। इसमें से नगर निगम को मिले म्यूनिसिपल बांड से छह करोड़ रुपये दिए जाएंगे और 7.45 करोड़ रुपये नगर निगम देगा।
टेंडर प्रक्रिया शुरू, 128 बेड होंगे
शहर के बीचों बीच 2506 वर्ग मीटर जमीन पर वूमेंस हॉस्टल बनाया जाएगा। चार मंजिला हॉस्टल में 128 कमरे होंगे। हर मंजिल पर 32 बेड होंगे, इसके साथ ही कॉमन टॉयलेट होगा। लिविंग रूम और डायनिंग रूम भी होगा। लिफ्ट के साथ ही अन्य सुविधाएं भी होंगी। वूमेंस हॉस्टल के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 6 महीने में वूमेंस हॉस्टल तैयार किया जाएगा।
21 करोड़ से बनेगा को वर्किंग स्पेस और मनोरंजन केंद्र
ताजगंज जोनल आफिस में नगर निगम को वर्किंग स्पेस, मनोरंजन केंद्र बनने जा रहा है। इसमें दुकानें होंगी, इसके साथ ही चार चार दुकानें होंगी। चतुर्थ तल पर कार्मिशल हॉल, सर्विस एरिया और रूफटॉप भी बनाया जाएगा।