आगरालीक्स… वीडियो देखें …आगरा के प्रतिष्ठित सरकार नर्सिंग होम की छत पर बाबा साहब की टाइल्स लगाने वाला अरेस्ट। डॉ. देवाशीष सरकार को फंसाने के लिए रची साजिश। ( Agra News: Sarkar Hospital former employee arrested for use Baba Saheb Photo tiles on Floor, Video#Agra)
आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम की छत पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया, आरोप लगाए कि छत पर बाबा साहब के फोटो की टाइल्स लगाईं गईं। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ, पुलिस से नोकझोंक हुई। सरकार नर्सिंग होम के संचालक डॉ. देवाशीष सरकार के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
कर्मचारी राकेश ने रची थी साजिश
इस मामले की जांच अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध हिमांशु गौरव ने की, जांच के बाद उन्होंने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध हिमांशु गौरव के अनुसार, सरकार नर्सिंग होम में दो साल से धौर्रा, एत्मादपुर निवासी राकेश कुमार काम करता था, उसने आर्थिक तंगी बताते हुए सरकार नर्सिंग होम से पैसे उधार लिए थे, पैसों को लेकर विवाद के बाद राकेश कुमार ने 17 अप्रैल को शाहदरा पुल के पास से दुकान से बाबा साहब के फोटो लगी टाइल खरीदीं। इन टाइल्स को राकेश ने ही सरकार नर्सिंग होम की छत पर लगा दिया था और 13 अप्रैल को टाइल्स को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके फोटो और वीडियो बनाकर आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी अनिल कर्दम को भेजकर पूरी साजिश रची।
पुलिस ने राकेश किया अरेस्ट, मोबाइल में रिकॉर्डिंग
पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी राकेश को अरेस्ट कर लिया है, पुलिस को राकेश के मोबाइल में टाइल्स से जुड़ी रिकार्डिंग भी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।