आगरालीक्स…आगरा में आज खंदारी—मऊ रोड पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर. 24 अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त. टिन शेड, काउंटर और कबाड़ का सामान किया जब्त.जुर्माना भी लगाया
आगरा नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को नगर निगम का बुलडोजर खंदारी से मऊ रोड पर जमकर गरजा. नगर निगम के बुलडोजर ने यहां 24 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. नाले नालियों और फुटपाथ बने बने अतिक्रमण को हटाया गया. दो दर्जन से अधिक टिन शेड, काउंटर और कबाड़ का सामान भी जब्त कर लिया गया. इस दौरान दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया.नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले सड़क, नाले नालियों और फुटपाथ पर अवैध कब्जे हटाए. नालों पर सीमेंट के रैंपों को बुलडोर से तोड़ दिया गया. इसके बाद फुटपाथों पर लगाए गए टिन शेड, तिरपाल, काउंटर और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया. सड़क किनारेरखे कबाड़ और अन्य सामान को जब्त भी किया गया. नगर निगम ने इस दौरान गंदगी फैलाने वाले और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया और सख्त चेतावनी दी.