आगरालीक्स… आगरा में सीएनजी के रेट पेट्रोल से अधिक हो गए हैं। ऐसे में सीएनजी और पीएनजी के रेट में कमी करने और दिल्ली एनसीआर से रेट कम रखने की कारोबारियों ने मांग की है। इसके लिए नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को पत्र लिखा है।

अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि घरेलू गैसए वाहन गैस एवं कमर्शियल गैस के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह आगरा के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि आगरा में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा टीण्टीण्जैडण् घोषित होने के कारण यहां घरों मेंए वाहनों में तथा व्यवसाय में केवल गैस का ही प्रयोग किया जाना यहां की विवशता है। अतः हमारी मांग है कि आगरा के लिए विशेष पैकेज होना चाहिए। इस सम्बन्ध में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रीए भारत सरकार हरदीप एसण् सिंह एवं आगरा मण्डलायुक्त महोदय को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है।
पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी
आगरा में पेट्रोल के रेट 96.05 रुपये हैं, जैसे ही सीएनजी के रेट 5.29 रुपये बढ़ाए गए। आगरा में सीएनजी के रेट पेट्रोल से अधिक हो गए हैं, सीएनजी के रेट आगरा में 97.25 रुपये हैं।
45 हजार हैं सीएनजी से चलने वाले वाहन
आगरा में सीएनजी से चलने वाली कार, स्कूल बस और वैन की संख्या करीब 35 हजार रुपये है जबकि सीएनजी से चलने वाले आटो की संख्या 10 हजार है। रेट बढ़ने से किराया भी बढ़ सकता है।
पीएनजी 56.20 रुपये
आगरा में पीएनजी के रेट चार रुपये बढ़ाए गए हैं। पीएनजी के रेट आगरा में 52.20 रुपये थे, चार रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब आगरा में पीएनजी के रेट 56.20 रुपये हो गए हैं।
आगरा में रेट
सीएनजी 97.25 रुपये
पेट्रोल 96.05 रुपये
पीएनजी 56.20 रुपये
इंडस्ट्रियल गैस 70.30 रुपये
इंडस्ट्रियल गैस कैस्केड 86.83 रुपये