आगरालीक्स…नीट यूजी 2025 के नतीजे घोषित. महेश ने आल इंडिया किया टॉप. लड़कियों में अविका अव्वल. आगरा के सोनपाल की 249वीं रैंक…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है.इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने आल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का खिताब हासिल किया तो वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान मिला है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है. लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है और देशभव में अव्वल रहीं. टॉपर्स की सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है.

आगरा के सोनपाल की 249वीं रैंक
आगरा की आरवी एकेडमी के छात्रों ने भी नीट 2025 में सफलता हासिल की है.इसमें सोनपाल सिंह ने 249वीं रैंक हासिल की है तो वहीं गौरव शाक्य की 3412 रैंक बनी है. इसके अलावा आरवी एकेडमी के शैली राजपूत की 4487, उत्कर्ष अग्रवाल 4724, गुरविंदर सिंह 5186, कृष 5742, मनीष सिंह 12237, काव्या सिंह 16849, आकांक्षा महाजन की 17067 रैंक आई है. एकेडमी के निदेशक डॉ वैभव शर्मा और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नीट की परीक्षा में चयन के लिए सही मार्गदर्शन और समर्पित भाव से पढ़ने वाले छात्रों का चयन होता है.