आगरालीक्स…आगरा के जूता व्यापारियों के हित का होगा काम. जीएसटी 5 प्रतिशत लाई जाएगी. शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं के सकारात्मक जोश के साथ आज आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा व उनकी टीम ने संरक्षक मण्डल के सभी सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि इस हमारे पास बुजुर्गों का संरक्षण और युवाओं का सकारात्मक सहयोग सकारात्मक है। इसलिए हम फैडरेशन को निरन्तर आगे बढ़ाते रहेंगे। छोटे और बड़े सभी जूता व्यापारियों का मांग को सरकार तक पहुंचाकर उनके हित में उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष विजय सामा ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि बीआईएस को लेकर भ्रांतियों को दूर करेंगे। कहा कि फैडरेशन के कार्यालय का नवीनीकरण कारकर उसे हाईटेक बनाना, सभी सुविधाओं से सुसज्जतित करना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। जिससे फैडरेशन के सभी कार्य बेहतर तरीके से सम्पन्न हो सके।
कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्य एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, श्री मारुति शरण दुबे जी से जीएसटी से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप खूबचंदानी, सुबोध राम पुरसनानी, तिलक राज महाजन, चांद कुमार दीवान, एमएस कपूर, जोगिन्दर लूथरा, विश्वमित्र महाजन,मुरलीधरन पहलाअजानी, श्याम भोजवानी, चतुरमल भागवानी, राजन गुलाटी, रंजीत राजकुमार सामा आदि उपस्थित थे।