Wednesday , 22 July 2026
Home बिजनेस Agra News: Newly appointed CAs were taught the lesson of ethics and honesty in the profession…#agranews
बिजनेस

Agra News: Newly appointed CAs were taught the lesson of ethics and honesty in the profession…#agranews

399

आगरालीक्स…आगरा में नए सीए बने युवाओं को पेशे में नैतिकता और ईमानदारी का पढ़ाया पाठ. द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा ने देशभर में 22वीं रैंक लाने वाली आशी जैन और 32वीं रैंक प्राप्त करने वाली अदिति अग्रवाल का किया सम्मान

द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से वर्ल्ड यूथ स्किल डे पर सेमिनार व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को सेमिनार में वक्ताओं ने कौशल संवर्धन और ब्रांड निर्माण विषय पर व्याख्यान दिया गया। अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने कहा कि चार्टड अकाउंटेंट्स हमारे देश की वित्तीय रीढ़ हैं। उनकी भूमिका केवल कंपनियों के लेखा-जोखा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नीति निर्माण और रणनीतिक निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ताजनगरी के लिए गर्व की बात है इस बार सौ के करीब विद्यार्थी सीए बने हैं, इसमें से कई स्टूडेंट ऐसे हैं जिन्होंने पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की। नए चार्टड एकाउंटेंट बने 60 विद्यार्थियों का ब्रांच पर स्वागत सम्मान किया गया। इस वर्ष शहर से पुरे देश में 22 वीं रैंक प्राप्त करने वाली आशी जैन और 32वीं रैंक प्राप्त करने वाली अदिति अग्रवाल का स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया।

सचिव अंकित मित्तल ने बताया कि वक्ता के रूप में आये सीए राहुल इसरानी ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने, सीखने की भूख बनाए रखने और नए अवसरों को पहचानने की सलाह दी। नवगत सीए से उन्होंने अपने पेशे में न केवल दक्षता बल्कि नैतिकता और ईमानदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। वक्ता सीए संस्कृति अग्रवाल ने रेज्युमे की बारीकियां बताई और कहा कि चार्टड एकाउंटेंट बनना केवल एक डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह एक नई जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रारंभ है। अब आपको अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके समाज और देश के विकास में योगदान देना है। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव सिंघल, उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

बिजनेस

AZIP EV makes a grand entry in Agra. India’s first AZIP EV showroom has opened in Agra

आगरालीक्स…आगरा में AZIP EV की धमाकेदार एंट्री. भारत का पहला AZIP EV...

बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए...

बिजनेस

Agra News: Women entrepreneurs in Agra learn financial management skills…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर. शी विल...

error: Content is protected !!