आगरालीक्स…आगरा में जन्म के चार घंटे बाद मासूम की करनी पड़ी एंडोस्कोपी. गले से निकली नाक की सोने की लोंग..हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
आगरा के इतिहास में पहली बार हुई चार घंटे के बच्चे की एंडोस्कोपी। पुरातन संस्कार के निभाते नवजात बच्चे की जीभ पर शहद से ओम लिखते वक्त गलती से नाक की लौंग उसके मुंह में चली गई। इसके बाद लॉन्ग खाने की नली और सांस की नली के बीच में अटक गई।
एसआर में बिना चीरे के निकाली लोंग
नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल में बच्चे को nicu में भर्ती कराया गया। जहां डॉ दीपक बंसल, डॉ निधि बंसल डॉ अंकुर बंसल, डॉ अल्वी और हॉस्पिटल की टीम द्वारा एंडोस्कोपी की सहायता से बिना चीरे के नाक की लोंग को पेट से मुँह के रास्ते से सरलता पूर्वक निकाल लिया गया। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है। आगरा मंडल में आज तक इतने छोटे बच्चे की एंडोस्कोपी नहीं हुई है। डॉक्टर दीपक बंसल डॉक्टर अंकुर बंसल और डॉक्टर निधि बंसल द्वारा जटिल सर्जरी की जानकारी देने के साथ माता पिता से अपील की कि बच्चों से प्रत्येक प्रकार के आभूषण और अन्य वस्तुओं को दूर रखें। ईश्वर में विश्वास रखें और पूजा अर्चना करें। अंधविश्वास से दूर रहें।