आगरालीक्स…आगरा में 22 बैंकें करेंगी ग्राहकों की समस्याओं का समाधान. 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों के 240.86 करोड़ रुपये का होगा समाधान…आप भी जा सकते हैं
एलडीएम केनरा बैंक ऋषिकेश वनर्जी ने अवगत कराया है कि डीएफएस, वित्त मंत्रालय भारत सरकार, आरबीआई के तत्वावधान में 14 नवम्बर को मण्डलायुक्त सभागार में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी बैंकों के समाधान स्टॉल लगाये जायेंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि शिविर में पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय चल रहे 22 बैंकों में 7.82 लाख खातों के 240.86 करोड़ रुपए का समाधान किया जायेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय बैंकों में एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक लि0, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित कुल 22 बैंक शामिल हैं, जिसके द्वारा शिविर में स्टॉल लगायें जायेंगे, जहां जनपद के विभिन्न बैंको में 7.82 लाख खातों की डम्प राशि का निस्तारण कराया जायेगा, जिन खातों में दस वर्षों से कोई लेनदेन नहीं किया गया है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि सभी बैंकों के प्रतिनिधि डेफ क्लेम का फॉर्म खाताधारकों को देंगे तथा आरबीआई के पोर्टल पर ऐसे खाताधारकों का डिटेल चेक करेंगे। पोर्टल में नाम होने पर संबंधित खाताधारक का डेफ फॉर्म भरवाया जाएगा, फॉर्म भरवाते समय आधार, पैन, वोटिंग कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, पासबुक की कॉपी जमा होगी, प्रतिनिधि फॉर्म व सारे कागजात लेकर उसे आरबीआई मुख्यालय भेजेंगे तथा उसके दस से पंद्रह दिनों के भीतर संबंधित के खाते में डंप राशि भेज दी जाएगी।