आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स दंपत्ति को लूटने वाले जीजा—साले चढ़े पुलिस के हत्थे. लूट का सामान भी मिला
आगरा की थाना डौकी पुलिस ने साइबर सर्विलांस ओर काउंटर इंटेलीजेंस टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में ज्वेलर्स पति—पत्नी को लूटने वाले दो शातिर अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया है. ये दोनों आपस में जीजा—साले हैं. पुलिस ने इनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया है. इनसे और पूछताछ की जा रही है.
थाना डौकी पुलिस टीम, साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस टीम एवं साइबर सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के दौरान, थाना डौकी क्षेत्र में सुनार के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से सफेद धातु के आभूषण (वजन लगभग 01 किलो 640 ग्राम) एवं पीली धातु के आभूषण (वजन लगभग 160 मिलीग्राम), 01 स्टील का टिफिन जिसमें पुरानी इस्तेमाल की सफेद धातु के आभूषण (वजन लगभग 125 ग्राम), 02 मोबाइल फोन, ₹320/- नगद, 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद।
पकड़े गए दोनों शातिर जीजा साले हैं औ इनके नाम मनमोहन वर्मा और सूरज वर्मा हैं. इन्होंने मिलकर गांव के ही एक ज्वेलर्स संजय कुमार की दुकान के पास बेठकर रेकी की थी और फिर अन्य बदमाशों को बुलाकर 8 अक्टूबर की रात को ज्वेलर्स दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर आभूषण लूट लिए थे. पुलिस दो अनय फरार बदमाशों की तलाश कर रही है.