आगरालीक्स…आगरा के इस स्कूल में पढ़ने गए थे बच्चे. बारिश के बाद स्कूल बन गया ताल—तलैया. जलभराव में जमकर की बच्चों ने मस्ती और खोली आपरेशन कायाकल्प की पोल…
आगरा में शुक्रवार को राहत की बारिश हुई. राहत इस बात की कि लोग कई दिन से उमसभरी गर्मी से परेशान थे..लेकिन इस राहतभरी बारिश ने सरकारी स्कूलों के कायाकल्प को लेकर चल रही योजनाओं की जमकर पोल खोल दी. शुक्रवार को हुई बारिश से जिले के तमाम परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया. जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्कूल प्रांगण से लेकर क्लास रूम तक में पानी भर गया. ऐसे में जो बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए गए थे, उनकी क्लास ही नहीं लग पाईं. बच्चे बाहर आ गए और स्कूल में हुए जलभराव में ही मस्ती करने लगे. इस दौरान शिक्षक भी परेशान दिखाई दिए लेकिन वे भी क्या कर सकते थे.

