Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Now the road built over the railway line between Hariparvat and St. John’s intersection will be widened after metro testing
आगरा

Agra News: Now the road built over the railway line between Hariparvat and St. John’s intersection will be widened after metro testing

586

आगरालीक्स…आगरा में अब मेट्रो परीक्षण के बाद ही चौड़ी होगी हरीपर्वत से सेंट जॉन्स चौराहे के बीच रेलवे लाइन के ऊपर बनी सड़क. मंडलायुक्त ने दिए ये आदेश

आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई। बैठक् में द्योगिक क्षेत्र सिकंदरा में चौकी के पास खड़ी गाडियों को हटवाने के संबंध में कृत कार्यवाही व अनुपालन आख्या तलब की, अवगत कराया गया कि सभी (लगभग 365) बड़े-छोटे वाहनों को पुलिस चौकी से हटाकर खंदौली स्थित डम्पिंग यार्ड में शिफ्ट कर दिए गये हैं। मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी वाहनों को चौकी के पास खड़ा न कर सीधे डंपिग यार्ड में शिफ्ट किया जाए।

यूपीएसआईडीसी क्षेत्र सिकंदरा में ही पूर्व निर्मित स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु एनएचएआई और एडीए को संयुक्त रूप से पुनः निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट और निराकरण हेतु की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साईट ए, बी और सी में नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यों में से कुछ कार्यों में टूट-फूट होने की शिकायत पर पुनः मरम्मत व जीर्णोद्धार करने तथा पुलिस चौकी के पास पार्क में बाउण्ड्रीवाॅल का निर्माण करने के निर्देश दिए गये थे, अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि सभी कार्य पूर्ण करा दिया गया है। व्यापारियों द्वारा भी कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

हरीपर्वत से सेंट जोन्स चैराहे के मध्य रेलवे लाइन के ऊपर सड़क के चौड़ीकरण में अवगत कराया गया कि एमजी रोड़ पर प्रस्तावित मैट्रो की कार्ययोजना का परीक्षण करने के उपरांत ही सड़क चौड़ीकरण का कार्ययोजना तैयार की जाएगी। निर्देश दिए गये कि पीडब्लूडी और मैट्रो विभाग संयुक्त रूप से परीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण का आंगणक तैयार कर कार्यवाही करें।

नगर निगम द्वारा संपत्ति कर हेतु भेजे नोटिस व आपत्ति निस्तारण एवं टैक्स को लेकर पृथक से बैठक किए जाने के बावजूद कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके बाद मंडलायुक्त् ने नगर निगम अधिकारियों को तीनों औद्योगिक क्षेत्रों की अलग-अलग बैठक करने एवं व्यापारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। फाउण्ड्री नगर में पार्क हेतु छोड़ी गयी जमीन पर यूपीसीडा को सौन्दर्यीकरण हेतु कार्ययोजना बनाकर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई में रेलवे लाइन पुलिया तक निर्मित नाले की जल निकासी प्रकरण में नगर निगम द्वारा कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है, सदन से स्वीकृत होने के उपरांत कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!