आगरालीक्स…दुखद, आगरा में बारिश के दौरान नाले में बह गया डेढ़ साल का मासूम बच्चा, मौत…
आगरा में एक घंटे की बारिश से एक ओर जहां शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया तो वहीं रुनकता से दुख भरी खबर आई. बारिश के दौरान रुनकता में डेढ़ साल का मासूम बच्चा नाले में बह गया. जब तक लोगों ने उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्चे का नाम शिव था. बताया जाता है कि बच्चा दरवाजे पर खेलते समय नाले में गिर गया. नाला उफान पर था और बच्चा उसमें बह गया. घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर उसका शव मिला. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम छा गया है.आगरा में एक घंटे की बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, यमुना किनारा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से यातायात ठप हो गया, कई फीट तक पानी भर जाने के कारण यमुना किनारा मार्ग पर बेलनगंज कट के पास जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया है।
दुकानों में घुसा गंदा पानीटेढ़ी बगिया 100 फीट रोड पर बारिश के बाद नालों के के बैक मारने से दुकानों में गंदा पानी भर गया है, बेसमेंट में बनी दुकानों में रखा सामान पानी में तैरने लगा, कुछ देर की बारिश से ही हालात बिगड़ गए हैं।
यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल के पार
यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, बुधवार को यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल 151.400 मीटर को पार कर गया और दोपहर में जलस्तर 151.495 मीटर पहुंच गया है।