आगरालीक्स….आगरा के हॉस्पिटल में हरियाणा की टीम का छापा, हास्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ा, कन्या भ्रूण भी मिला, टीमें जांच में जुटी।

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित प्रिया हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजीव कुमार के हास्पिटल पर छापा मारा। 10 हजार रुपये में गर्भवती के गर्भस्थ शिशु बेटा है या बेटी यह बताने के लिए 10 हजार रुपये में बात हुई थी। डमी गर्भवती ने लिंग परीक्षण कराने के लिए 10 हजार रुपये दिए, टीम ने रुपये लेते हुए पकड़ लिया। हरियाणा की टीम के साथ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम भी है। टीम को हास्पिटल में एक और महिला मिली, उसका भी लिंग परीक्षण किए जाने की आशंका है, हास्पिटल में एक कन्या भ्रूण भी टीम को मिला है।
2016 में भी डाक्टर को किया था अरेस्ट
इससे पहले 2016 में भी प्रिया हॉस्पिटल में पीसीपीएनडीटी की टीम ने डमी को साथ ले जाकर छापा मारा था। प्रिया हास्पिटल के संचालक डॉ. राजीव कुमार सहित तीन को लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ा था।