Sunday , 1 November 2026
Home आगरा Agra News : Peanut market is hot in the cold weather, demand for peanuts from MP and Rajasthan is high in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Peanut market is hot in the cold weather, demand for peanuts from MP and Rajasthan is high in Agra

493

आगरालीक्स…सर्द मौसम में मूंगफलियों का बाजार गर्म, आगरा में एमपी और राजस्थान वाली मूंगफली की डिमांड, क्या आपको पता है भारत में कहां होती है इसकी सर्वाधिक पैदावार ?

आगरा में सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजारों में मूंगफलियों का बाजार भी गर्म हो गया है। आपमें से भी कई लोग सर्द दिनों में गर्म-गर्म मूंगफली खाने का शौक रखते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि आगरा में कहां की मूंगफली ज्यादा खाई जाती है और क्या आपको यह भी पता है कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा मूंगफली की पैदौवार होती है। अगर नहीं तो जानें इस खबर में।

सर्द मौसम की शाम आगरा के हर चौक—चौराहे पर आपको गर्मागर्म मूंगफली की सौंधी महक आ ही जाएगी। घर लौटते वक्त हर कोई परिवार के साथ मूंगफलियों का आनंद लेने के लिए मूंगफली खरीद ही लेता है। आगरा के तमाम चौराहों, गली—मोहल्लों में इन दिनों , ठेल—ढकेल, रेहड़ियों और जमीन पर भट्टी लगाए मूंगफली बेचने वालों की बाढ़ सी आई हुई है। इनसे बात करने पर पता चलता है कि आगरा में सबसे ज्यादा मूंगफली की आदम राजस्थान से होती है। जबकि कई लोगों को एमपी की मूंगफली पसदं होती है। वे दुकानदारों से एमपी की मूंगफली के बारे में पूछते हैं लेकिन इसकी उपलब्धता कम है। इस कारण से यह कीमत में भी अधिक है।

न्यू आगरा में एपमी की मूंगफली बेचने वाले एक दुकानदार कहते हैं कि उन्होंने एमपी से मूंगफली मंगवाई है। पिछले कई सालों में एमपी की मूंगफली के लिए उनकी पहचान बन गई है। एमपी वाली मूंगफली खाने की चाहत रखने वाले ग्राहक अब उन्हें पूछते हुए आते हैं। ऐसे में चाहकर भी वे अब राजस्थान वाली मूंगफली नहीं रखते हैं। महंगी होने के बावजूद भी उनकी बिक्री मध्य प्रदेश से आने वाली मूंगफली की ही है।

सुल्तानगंज की पुलिया और बल्केश्वर में राजस्थान की मूंगफली बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि राजस्थानी मूंगफली का शहर भर में एक ही रेट है। कहीं से भी ले लो यह आपको 140 रूपये किलो ही ​मिलेगी। इसके अलावा एक बड़े दाने की मूंगफली है जो 160 रूपये किलो और मध्य प्रदेश से आने वाली मूंगफली भी 160 रूपये किलो की कीमत से बेची जा रही है।

जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश एमपी और राजस्थान, दोनों ही भारत के प्रमुख मूंगफली उत्पादक राज्यों में से हैं। राजस्थान, गुजरात के बाद दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, और इसके मुख्य उत्पादक जिलों में बीकानेर, जोधपुर, जालौर, बाड़मेर और जैसलमेर हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के प्रमुख उत्पादक जिलों में झाबुआ, धार, खंडवा और खरगोन शामिल हैं। हालांकि बताया जाता है कि भारत में कुल मूंगफली का 40 प्रतिशत उत्पादन गुजरात में ही होता है इसलिए इसे मूंगफलियों का राज्य भी कहा जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Ahoi Ashtami 2026: Find out the time when the stars appear, along with the auspicious timing (muhurta) for worship

आगरालीक्स…अहोई अष्टमी रविवार 1 नंवबर को..अहोई अष्टमी पूजा महूर्त के साथ जानें...

आगरा

Agra News: ‘Eternia’, the annual cultural fiesta 2026, was a vibrant affair at St. Peter’s, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में रंगारंग हुआ ‘इटर्निया ‘वार्षिक सांस्कृतिक फिएस्टा 2026…बच्चों...

आगरा

Agra News: The weather in Agra has changed. It has started getting cold at night and in the morning

आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदल गया है. अब रात को और सुबह सर्दी...

आगरा

Agra News: Diwali gift hampers take over the market; festive joy packed into boxes.

आगरालीक्स…आगरा के मार्केट में छाए दिवाली के गिफ्ट हैम्पर्स. बॉक्सों में मिल...

error: Content is protected !!