आगरालीक्स…आगरा में लोगों को अपनी मदमस्त आवाज से फंसाकर न्यूड वीडियो बनाने वाली युवती सहित दो अरेस्ट. पेनड्राइव में तीन लोगों के मिले वीडियो…सनसनीखेज खुलासा
आगरा की थाना कमला नगर व सर्विलांस व एसओजी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने युवती सहित दो लोगों को अरेस्ट किया है. यह गैंग युवती के जरिए लोगों को अपनी मदमस्त आवाज से फंसाती थी और फिर बाद में अश्लील व न्यूड वीडियो बनाकर उन लोगों को ब्लैकमेल किया करते थे. पुलिस ने इनके पास से एक पेन ड्राइव भी बरामद की है जिसमें तीन लोगों के अश्लील वीडियो मिले हैं. पुलिस इस गैंग के बारे में अभी और पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसा युवती दो पीड़ितों को चार लाख और 12 लाख रुपये की वसूली कर चुकी है.बेहोश कर बनाते थे अश्लील वीडियो
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मुलाकात के दौरान लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और इसके बाद नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उनके अश्लील वीडियो बनाती थी और इन वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलती थी. महिला के पास मिली पेन ड्राइव में थाना पिढ़ौरा के रहने वाले एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो मिला है. जांच में पता चला कि युवती बाह में अपने मामा के घर रहा करती थी और आनलाइन गेम की लत के कारण बुरी तरह से कर्ज में फंसी थी. बाह में उसकी पहचान मुख्य आरोपी प्रविन्द्र से हुई. प्रवीन्द्र ने उसे रियाज नाम के युवक से मिलवाया जो खुद कानपुर पुलिस में तैनात बताकर लोगों पर दबाव बनाता था. महिला कर्ज उतारने के लिए इस गिरोह के साथ मिल गई और फिर लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया.