आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में लोग हो रहे बेहाल. दिन के साथ अब रात को भी सताने लगी गर्मी..जानें आज का तापमान
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. दिन के साथ अब रात को भी गर्मी सताने लगी है. तापमान दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. रात का तापमान तो सामान्य से ऊपर चल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/05/24) 39.9
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/05/24) 25.7
Departure from Normal(oC) 1.2