आगरालीक्स…आगरा में होली खेलने गए युवक का शव यमुना में मिला. एक और युवक की यमुना में डूबने से मौत…
आगरा में बुधवार को दो लड़कों की यमुना में डूबने से मौत हो गई. एक युवक होली खेलने के लिए गया था लेकिन उसका शव यमुना में मिला तो वहीं एक 17 साल का लड़का भी सिकंदरा थाना क्षेत्र में यमुना में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
पहली घटना
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के घाट बजरिया खलियाई में 30 वर्षीय मुकुल सिंह रहता था. होली पर वह बाहर होली खेलने के लिए गया था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया. गुरुवार सुबह स्ट्रेची ब्रिज के नीचे उसका शव यमुना में मिला. परिजनों ने बताया कि मुकुल जूता कारीगर था और बुधवार की रात को किसी का फोन आया था, वह होली मिलने की कहकर घर से निकला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच कर रही है.

दूसरी घटना
सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाश घाट के पास की है. बल्केश्वर का रहने वाला 17 वर्षीय पप्पू पुत्र लूटूरी सिंह बुधवार की रोज पशुओं को चराने यमुना घाट पर गया था लेकिन नदी पार करते समय तेज बहाव में पप्पू यमुना में डूब गया. उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला. गुरुवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव कैलाश घाट के पास से बरामद किया.