आगरालीक्स…आगरा में गुलाब का फूल देकर कहा—पेट्रोल पंप पर आएं तो हेलमेट पहनकर ही आएं. 400 से अधिक बाइकों व स्कूटी के चालान भी कटे.
आगरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत अरूण कुमार, प्रभारी उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), एवं अखिलेश कुमार द्विवेदी, आरटीओ, आगरा के नेतृत्व में वरदान ड्राइविंग एण्ड ऑटोमोबाइल्स ट्रेनिंग सेंटर, अरतोनी सिकन्दरा, आगरा का निरीक्षण किया गया। यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस एवं चालक प्रशिक्षण की प्रक्रिया व कार्य पद्धति की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, केन्द्र पर इंटरसेप्टर वाहनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल सहित 10 जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे.
नो-हेलमेट, नो-फ्यूल के तहत की गई कार्रवाई
प्रशिक्षण के पश्चात् 08 प्रवर्तन दलों द्वारा जनपद के विभिन्न पैट्रोल पम्पों पर नो-हेलमेट, नो-फ्यूल के तहत कार्यवाही की गयी, जिसके क्रम में पेट्रोल पम्प संचालकों को बताया गया कि वह किसी भी दशा में बिना हेलमेट के पैट्रोल नहीं देंगे. वहाँ उपस्थित चालको को जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पैम्पलेट का वितरण किया गया तथा गुलाब के फूल देकर हेलमेट पहनने हेतु ‘गाँधी गिरी’ का सहारा लिया गया. इसके अलावा जनपद के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर हेलमेट न पहनने वाले 400 से अधिक चालकों के वाहनों के चालान भी किये गये. इसके अतिरिक्त, स्लीपर बसों के सुरक्षा मानकों हेतु जनपद के विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गयी.
ये रहे उपस्थित
इस दौरान राजेश वर्मा, आरटीओ०, झाँसी, आलोक कुमार, एआरटीओ, आगरा, शिवम यादव, एआरटीओ, मैनपुरी, सतेन्द्र कुमार, एआरटीओ, मथुरा, अमित वर्मा, शारदा कुमार मिश्र व नीलम, पीटीओ, आगरा, रामबाबू दोहरे, पीटीओ, हाथरस उपस्थिति रहे.