Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स UP News: Dr. Rameez Malik, accused of sexually assaulting and converting a female resident doctor, has been arrested…#upnews
बिगलीक्स

UP News: Dr. Rameez Malik, accused of sexually assaulting and converting a female resident doctor, has been arrested…#upnews

561

आगरालीक्स…रेजिडेंट महिला डाॅक्टर के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोपी डॉ. रमीज मलिक अरेस्ट.आगरा के एसएन से एमबीबीएस के दौरान साथी मेडिकल छात्रा का धर्म परिवर्तन करा निकाह करने का भी आरोपी, पिता एमआर

केजीएमयू में महिला डॉक्टर का शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन के आरोपी डॉ. रमीज को लखनऊ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था. फरार चल रहे केजीएमयू के जूनियर डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक को फ्लैट से अरेस्ट किया गया है. इस मामले में पुलिस डॉ. रमीज के माता पिता को भी अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है.

ये है पूरा मामला
केजीएमयू की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने कुछ दिन पहले डॉ. रमीज मलिक पर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था. पीड़िता का कहना था कि अगस्त 2025 में आरोपी रमीज उनके किराये के कमरे पर पहुंचा और शादी का हवाला देते हुए उसका यौन शोषण किया. पीड़िता को सितंबर माह में पता चला कि वह गर्भवती है. जब उन्होंने डॉ. रमीज से इस बारे में बात की तो उसने दवा देकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता को बाद में पता चला कि डॉ. रमीज पहले से ही शादीशुदा है और उसने एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी.इसके बाद रमीज ने उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और ब्लैकमेल किया जिससे परेशान होकर 17 दिसंबर 2025 को उसने आत्महत्या का प्रयास किया था.

आगरा के एसएन से की पढ़ाई, साथी डॉक्टर का कराया धर्म परिवर्तन
मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि आरोपी डॉक्टर रमीज ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी. पढ़ाई के दौरान ही साथी मेडिकल छात्रा के साथ इसने दोस्ती की. रमीज ने उसे भी प्यार के जाल में फंसाया था और फरवरी 2025 में उनका धर्म परिवर्तन कराकर पीलीभीत ले जाकर निकाह कर लिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!