Monday , 20 April 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Peters Super Kings and Francis Avengers in the final of Kajeko Cricket Tournament…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Peters Super Kings and Francis Avengers in the final of Kajeko Cricket Tournament…#agranews

305

आगरालीक्स…आगरा में काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पीटर्स सुपरकिंग्स और फ्रांसिस एवेंजर्स.

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा सेंट जॉन्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दोनों वर्गों के पहले सेमीफाइनल मैच खेले गए। लीजेंड वर्ग के पहले सेमी फाइनल में पीटर्स सुपरकिंग्स ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

रोमांचक मैच में 1 रन से जीती पीटर्स सुपरकिंग्स
लीजेंड वर्ग के मैच में टॉस फ़्रांसिस एवेंजर्स ने जीता और पीटर्स सुपरकिंग्स को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 9 विकेट के नुक़सान पर मात्र 108 रन बनाये। चन्दन कालरा ने 24, राकेश विज ने 17 और डॉ. राजीव फ़िलिप ने 16 रन का योगदान दिया। राहुल गोयल ने 4, अर्पण भाटिया ने 2 और यशीश पालीवाल ने 1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी फ़्रांसिस एवेंजर्स कार्तिक गंभीर की शानदार गेंदबाज़ी और बंटी की विकेट कीपिंग के सामने नतमस्तक हो गई और पूरी टीम 17.4 ओवर में 107 रन ही बना सकी। कार्तिक गंभीर ने 3 विकेट लिये और बंटी ने तीन खिलाड़ी स्टंप आउट किये। कार्तिक गंभीर को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीएसटी सुपरिंटेंडेंट मनीष भटनागर और डॉ. एमपी सिंह ने प्रदान किया।

फ्रांसिस एवेंजर्स ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 34 रन से हराया
दूसरा मैच स्टार वर्ग का पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें फ़्रांसिस एवेंजर्स ने पीटर्स सुपरकिंग्स को पराजित किया। टॉस पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैंसला लिया। फ़्रांसिस एवेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर बनाया। हेमंत ने 54, तन्मय गर्ग ने 42 और अर्जुन शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। कनिक अग्रवाल ने 2, अभिनव टंडन और मोहित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। मोहित अरोड़ा ने 26, यतिन खंडेलवाल ने 25 और नकुल मनचंदा ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। फ़्रांसिस एवेंजर्स के रक्षित सहगल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिये। उज्ज्वल ग्रोवर और कीरत गांधी को 1-1 विकेट मिला। रक्षित सहगल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, मंजुल गर्ग, गोपाल पसरीचा, रामानंद चौहान, हर्ष महाजन, डॉ. निशांत चौहान, अनमोल कोहली, संजय अग्रवाल, अंकुर सिंह, मुकेश आसवानी, अमित शुक्ला, हर्षवर्धन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।अंपायर शुभम् सिंह व भुवनेश चौधरी रहे । स्कोरिंग रोहित सिंह ने और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने करी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!