आगरालीक्स…आगरा के कमाल खां चौराहा ग्राउंड पर लगा जायरीन राहत कैम्प. जायरीनों का पहुंचना भी हुआ शुरू
हर साल की तरह इस बार भी आगरा में जायरीन राहत कैम्प लगाया गया है लेकिन इस बार स्थान बदल दिया गया है. पहले जायरीनों के लिए कोठी मीना बाजार ग्राउंड में कैम्प लगाया जाता था लेकिन इस बाद खेरिया मोड़ कमाल खां चौराहा के पास स्थित ग्राउंड में यह राहत कैम्प लगाया गया है. शुक्रवार का बज्मे खुद्दाम अबुल अलाई जायरीन रिलीफ कैम्प उद्घाटन भारतीय जीनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन ने किया.
इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी जाहिद हुसैन, महासचिव बज्मे खुद्दाम अबुल अलाई करम इलाही मीडिरूा प्रभारी जमीरुद्दीन, रमन लाल गोयल, हाजी इलियाश अख्तर, मुजफ्फर हुसैन, मो. तबस्सतुम ताजुद्दीन नूर इलाही मोहम्मद आसिफ कुरैशी, मो. शाजाब शहजादुद्दीन भी मौजूद रहे