आगरालीक्स…आगरा में शादी के सात महीने बाद पत्नी को मारपीट कर निकाला. तलाक लेने के लिए बना रहा दबाव, अश्लील वीडियो वायरन करने की दे रहा धमकी.
आगरा में शादी के सात महीने बाद ही पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप लगाए हैं कि पति ने उसके अश्लील वीडियो बनाए और अब तलाक लेने के लिए दबाव बना रहा है, न लेने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है.
थाना सिकंदरा में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शमसाबाद रोड की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 21 फरवरी को दहतोरा में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही पति का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और रोजाना वो नशे की हालत में आता था और उसके साथ मारपीट करता था. परिवार के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन मामला संभला लेकिन इसके बाद फिर से उसने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती बीयर पीने का दबाव बनाया. मना करने पर मारपीट कर बेहोश कर दिया और घर से भगा दिया. अब तलाक देने का दबाव बना रहा है. नहीं देने पर पूर्व में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की ध्माकी दे रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.