Agra News : Plants damage due to sun & Pollution #agranews
आगरालीक्स ……..आगरा में नगर निगम द्वारा फ्लाईओवर, हाईवे और कॉलोनियों में गमलों में रखवाए गए पौधे सूखने लगे हैं। भीषण गर्मी, प्रदूषण और देखरेख न होने से पौधे सूख रहे हैं, कई जगह गमले भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नगर निगम ने 10 हजार पौधे लगवाए थे।
आगरा में छह महीने पहले नगर निगम द्वारा पौधे लगाए गए, फ्लाईओवर, हाईवे के साथ ही जगह जगह गमलों में नगर निगम ने पौधे रखवाए। जबकि 4500 पौधे लोगों ने फोन कर अपने घर के आस पास लगाने के लिए मंगवाए। इस तरह नगर निगम द्वारा छह महीने में 30 प्रजातियों के 8500 पौधे लगवाए जा चुके हैं।
सूखने लगे पौधे
फ्लाईओवर, हाईवे के साथ ही जगह जगह नगर निगम ने पौधे रखवाए हैं। फ्लाईओवर पर लगाए गए पौधे धूप और प्रदूषण के कारण सूखने लगे हैं। वहीं, कई जगह पर गमले ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ ही जगह पर गमलों में पौधे बचे हैं,
ये है कहना
इस मामले में मीडिया से नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का कहना है कि जहां कच्ची जगह पौधे लगाने के लिए नहीं थी, वहां गमलों में पौधे लगाए गए। गर्मी अधिक पड़ने और प्रदूषण से पौधे खराब हो रहे हैं, इन्हें बदलवाया जाएगा।