आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कई क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित, सुबह का नाश्ता भी नहीं बना। जानें कब तक पीएनजी की आपूर्ति होगी चालू। ( Agra News: PNG supply stop in Two many places in Agra#Agra)
आगरा में सोमवार सुबह सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बंद हो गई। पीएनजी आपूर्ति बाधित होने से लोगों के घरों में नाश्ता नहीं बन सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी पीएनजी की सप्लाई शुरू ना होने से लोगों ने ग्रीन गैस लिमिटेड से संपर्क किया।
लाइन हुई क्षतिग्रस्त, लग सकते हैं कई घंटे
ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा जानकारी दी गई है कि मदिया कटरा क्षेत्र में पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, पीएनजी लाइन को ठीक करने में टीम जुटी हुई है। इसे ठीक होने में कई घंटे लग सकते हैं इससे पीएनजी की सप्लाई शुरू होने में समय हो सकता है। दोपहर दो बजे के बाद ही पीएनजी सप्लाई शुरू होने की संभावना है।