आगरालीक्स …Agra News: आगरा में उत्तरी बाईपास पर 31 मई से वाहन दौड़ने लगेंगे, खंदौली पहुंचने में 20 मिनट लगेगी। आगरा दिल्ली हाईवे पर वाहनों की संख्या बहुत कम हो जाएगी। ( Agra News: Northern Bye pass start from 31st May, 20 Minute from Mathura to Agra#Agra )
आगरा मथुरा हाईवे पर मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली, महावन, हाथरस और सादाबाद से होते हुए 14 किलोमीटर लंबा उत्तरी बाईपास बनाया गया है। यह आगरा मथुरा हाईवे पर चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 को जोड़ेगा।मथुरा से 20 मिनट में पहुंच जाएंगे खंदौली
अभी मथुरा से खंदौली होते हुए सादाबाद और अलीगढ़ जाने के लिए वाहन आगरा होकर जाते हैं। यह 45 किलोमीटर लंबा है। मगर, 31 मई के बाद मथुरा के रैपुरा जाट से होते हुए खंदौली पहुंच जाएंगे, यह 14 किलोमीटर लंबा है और 20 मिनट का समय लगेगा।
31 मई से हो जाएगा शुरू
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि उत्तरी बाईपास तैयार हो चुका है, 31 मई से यातायात शुरू हो जाएगा।