Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Poets and litterateurs were honored in the Amrit Mahotsav Program of Sanskar Bharati in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Poets and litterateurs were honored in the Amrit Mahotsav Program of Sanskar Bharati in Agra…#agranews

239

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में लगा कला-संस्कृति का अनूठा मेला. विभिन्न विधाओं के 75 कला साधकों संग सोम ठाकुर, केशव प्रसाद सिंह, डॉ. श्री भगवान शर्मा, प्रो. नीलू शर्मा, प्रो. बीना शर्मा और डॉक्टर साधना सिंह को दिया अति विशिष्ट कला साधक सम्मान

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की रही वर्चुअल उपस्थिति
संस्कार भारती आगरा ब्रज प्रांत द्वारा ताजनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में जनपद के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और समाजसेवियों को समर्पित वर्ष भर संचालित स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का भव्य और प्रेरणाप्रद समापन रविवार शाम सूरसदन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति में हुआ। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर आगरा और आसपास से उपस्थित सैकड़ों कला साधकों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि कला की साधना जो कर लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है। राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र जागरण में कवि-साहित्यकारों और पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही है। भारतीय संस्कृति विश्व भर में अनूठी है। यह हमारी धरोहर है। इसके प्रसार और संरक्षण में संस्कार भारती और इससे जुड़े कला साधकों की भूमिका स्तुत्य है। उन्होंने संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र दा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान की भी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता के लिए अपने पूर्वजों के योगदान को जानने के साथ-साथ उनसे प्रेरणा भी ग्रहण करनी चाहिए।

मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने किया सम्मान
राज्यपाल की वर्चुअल उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सोम ठाकुर, वरिष्ठ नाट्य शिल्पी केशव प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक प्रो. नीलू शर्मा, केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा, लोक कला भगत के संरक्षक और हिंदी विद्वान डॉ. श्री भगवान शर्मा तथा बैकुंठी देवी महाविद्यालय में चित्रकला विभाग से अवकाश प्राप्त डॉ. साधना सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने अति विशिष्ट कला साधक सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री और प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी, संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़, समारोह के स्वागताध्यक्ष और एमपीएस ग्रुप से जुड़े रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, समारोह के अध्यक्ष समाजसेवी जयरामदास होतचंदानी और संयोजक राजबहादुर सिंह ‘राज’ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण व समक्ष दीप जलाकर समारोह का और प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने सुरसदन गैलरी में डॉ. साधना सिंह द्वारा लगाई गई स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री योगेंद्र दा की तस्वीर पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार राज बहादुर सिंह ‘राज’ के संपादन और हरिमोहन सिंह कोठिया, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. केशव शर्मा व डॉ. आभा सिंह के सह संपादन में प्रकाशित ‘स्वतंत्रता की गौरव गाथा’ स्मारिका का लोकार्पण भी मंच पर मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

आजादी की शताब्दी तक भारत को विश्व गुरु बनाने में संस्कार भारती के प्रयास होंगे सफल: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह
अपने उद्बोधन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि एक ओर टीवी और अन्य प्रचार माध्यम भारतीय संस्कृति को विकृत करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं लोक कलाओं को सहेज कर गांव देहात के सुदूरवर्ती अंचलों तक पहुंचाने का काम संस्कार भारती कर रही है। संस्कार भारती के प्रयासों का यही सिलसिला चला तो आजादी की शताब्दी हम विश्व गुरु के रूप में मनाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे अनूठे कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न विधाओं में कार्य कर रहे 48 हजार कलाकारों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। इन्हीं पंजीकृत कलाकारों को हमने तिरंगा अभियान में हर जिले में लोक मंच के माध्यम से अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर दिया। उन्हें मानदेय दिया। सम्मान दिया। इससे पूर्व में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की पत्नी और बच्चों द्वारा कार्यक्रमों के नाम पर धन की जो लूट होती थी, उसको हम रोकने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि संस्कृति एवं पर्यटन विभाग पहले केवल मंडल तक था। हमने इसे जिला स्तर पर पहुंचाया और जिला संस्कृति एवं पर्यटन परिषद का गठन किया।

माननीय राज्यपाल की वर्चुअल उपस्थिति के बाद बांकेलाल गौड़, शशांक तिवारी, मुकेश मिश्रा, अनिल नवरंग और श्याम जी गुप्त द्वारा विभिन्न विधाओं के 75 कला साधकों का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने दिया। जयराम दास होतचंदानी ने आभार व्यक्त किया। संयोजक राज बहादुर सिंह राज ने संचालन किया।
सुभाष अग्रवाल एडवोकेट, आशीष अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार पचौरी, ओम स्वरूप गर्ग, यतेंद्र सोलंकी, प्रखर अवस्थी, डॉ. गिरधर शर्मा, विकास गुप्ता, एसके मिश्रा, रवि नारंग, भूप सिंह इंदौलिया, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी वाले, राम अवतार यादव, रनवीर सिंह सोलंकी, अमित जैन एडवोकेट, श्याम तिवारी, अमित शर्मा, अमित अग्रवाल, रविकांत चावला और नीरज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, डॉ. एमपीएस, होली लाइट पब्लिक स्कूल और दयालबाग शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। डॉ. गौतम तिवारी और प्रोफेसर नीलू शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!