आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को जोरदार बारिश के आसार हैं, लेकिन उसके बाद से मौसम साफ रहेगा. जानिए मौसम विभाग का पूरा अपडेट और आज का तापमान
आगरा में काले घने बादल तो छा रहे हैं लेकिन जैसी बारिश होनी चाहिए वैसी हो नहीं रही है. मौसम विभाग लगातार आगरा में बारिश के आसार जता रहा है लेकिन बादल आते हैं और बिना बारिश के ही चले जाते हैं. रविवार को तो सुबह से ही धूप निकल आई जिसका प्रभाव दिन में तेज देखा गया. शाम को कुछ समय कें लिए बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. इसके कारण आगरा के तापमान में इजाफा हुआ है. दिन और रात में गर्मी बढ़ी है. उमस के कारण लोग पहले से ही परेशान हैं. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आगरा में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद से मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी. तापमान लगभग एकसा रहेगा.