आगरालीक्स…आगरा की कॉलोनियों से लग्जरी कारों को चोरी करने वाला इनामी बदमाश पुलिस ने पकड़ा. आगरा में ही इसने दर्जनों लग्जरी कारों को किया है चोरी
आगरा पुलिस ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गैंग के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है. इस बदमाश पर दस हजार रुपये का इनाम था. पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है. आरोपी ने आगरा में ही दर्जरों लग्जरी कारों को चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस इस गैंग के 17 सदस्यों को अब तक जेल भेज चुकी हे.
शहर में घूमकर करते थे रैकी
एसपी सिटी विकास कुमार ने इस गैंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लग्जरी कारों को चोरी करने वाले इस गैंग के अभी तक 17 सदस्यों को अरेस्ट कर कार्रवाई की जा चुकी है. इसी क्रम में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आगरा मथुरा हाइवे के दक्षिणी बाईपास पर भूरा उर्फ भुट्टन उर्फ कप्तान है. इस पर पुलिस ने यहां से भूरा को अरेस्ट कर लिया. भूरा पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था. आरोपी ने गैंग के साथ मिलकर दस से ज्यादा लग्जरी कारों को चोरी करने और दर्जनों कारों को चुनाव में बैंकिंग करने की बात कबूल की है. इसने बताया कि हम शहर में घूम घूम कर पहले लग्जरी कारों की रेकी करते थे और टारगेट तय करने के बाद मौके पर जाने से पहले ही अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट बदल दिया करते थे और मोबाइक को बंद कर देते थे. हमारे निशाने पर ज्यादातर फाच्र्यूनर, क्रेटा, इनोवा, स्विफ्ट और आई 20 पर नजर रहती थी. भूरा पर 14 मुकदमे दर्ज हैं.