आगरालीक्स…आगरा में चांदी चोरी करने वाले अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़, चार अरेस्ट. चारों बल्केश्वर के रहने वाले, तीन लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद
एक अगस्त को आगरा के नूरी दरवाजा मैन रोड पर दवाई व चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारी की दुकान से कैश व चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे. पुलिस आरोपियों की तलाश में थी. रविवार सुबह पुलिस की इन अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को अरेस्ट किया है जबकि एक फरार है. पुलिस ने इनके पास से लगभग तीन लाख रुपये के चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं.कारोबारी ने एक अगसत को थाना एमएमए गेट को सूचना दी कि उसकी नूरी दरवाजा मैन रोड पर दुकान है जिसमें दवाई व चांदी का कारोबार करता है, एक अगस्त को सुबह जब वह अपनी दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे मिले तथा दुकान में रखे रुपये व चांदी के आभूषण चोरी हो गये हैं. पुलिस इस चोरी की घटना के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी के माल बरामदगी हेतु थाना एम.एम. गेट पर पुलिस टीमों का गठन किया गया.
रात में हुई मुठभेड़गठित पुलिस टीमों द्वारा शनिवार—रविवार की रात में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया. गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त शरद शर्मा उर्फ लालू पंडित द्वारा पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस टीम द्वारा की गयी संयमित जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त शरद शर्मा उर्फ लालू पंडित के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया.
पूछताछ में ये बताया
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सभी अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, सभी अभियुक्तों ने एक साथ मिलकर 31 जुलाई की रात को कृष्णा फार्मेसी एवं चाँदी का कारखाना के ताले तोड़ कर चोरी की थी, इसी कारखाने में अभियुक्त- लालू तथा अमित(फरार) काम करते थे, जो माल अभियुक्तों से बरामद हुआ है वह इसी चांदी के कारखाने से चोरी किया हुआ है, सभी अभियुक्तों ने चोरी के माल को बराबर-बराबर बांट लिया था. आज दिन में इस माल को बेचने के इरादे से गये थे, लेकिन बिक नहीं पाया.
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम
- शरद शर्मा उर्फ लालू पंडित पुत्र स्व0 कमल किशोर शर्मा निवासी- लोहिया नगर बलकेश्वर थाना कमला नगर, कमिश्नरेट आगरा। (मुठभेड़ में घायल)
- सौरभ शर्मा पुत्र स्व0 कमल किशोर शर्मा निवासी- लोहिया नगर बलकेश्वर थाना कमलानगर, कमिश्नरेट आगरा ।
- हिमान्शु पुत्र अशोक निवासी लोहिया नगर बलकेश्वर थाना कमलानगर, कमिश्नरेट आगरा ।
- पंकज शर्मा पुत्र नत्थीलाल शर्मा निवासी- लोहिया नगर बलकेश्वर थाना कमलानगर, कमिश्नरेट
आगरा।
वांछित अभियुक्त का विवरण:-
अमित निवासी लगडे की चौकी के पास थाना हरिपर्वत कमिश्नरेट आगरा
बरामदगी का विवरण:-
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर । 02. 36 जोडी पायल(चोरी की) ।
- 08 अगूँठी(चोरी की)। 04. 08 छल्ले रंग बिरंगे(चोरी के) ।
- 40 जोडी विछुवा(चोरी के) । 06. 08 छल्ले(चोरी की) ।
07.02 अगूँठी नंग वाली (चोरी की) । - 7,000/- रुपये
- 01 प्लास, 01 पेचकस व 01 हथौड़ी । ( नकबजनी में प्रयुक्त)