आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों के बाहर एक्टिव होगी पुलिस. मनचलों और संदिग्धों पर होगी नजर. कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शहर में पुख्ता दिखेगी कानून व्यवस्था.
आगरा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो चुकी है. आगरा के पहले कमिश्नर आफ पुलिस डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने चार्ज संभाल लिया है और इसी के साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साफ संदेश भी दिया है. आगरा में ट्रैफिक सुधार के साथ ही कमिश्नर आफ पुलिस डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि स्कूलों के बाहर पुलिस को एक्टिव किया जाएगा. हमारे बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. स्कूलों के बाहर पीआरवी एक्टिव रहेगी.
कमिश्नर आफ पुलिस प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि आगरा अब एजुकेशन का हब बन रहा है. यहां काफी संख्या में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर हैं. बाहर के भी काफी स्टूडेंट यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. हमारी प्राथमिकता है कि यहां किसी भी तरह का कोई भी अपराध नहीं होने पाए. इसके लिए 112 पीआरवी को ऐसे प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा साथ ही बीट सिपाही को भी और अधिक एक्टिव किया जाएगा. इसके साथ ही गल्र्स स्कूल व कॉलेजों के बाहर पुलिस मनचलों पर भी नजर रखेगी.
पुलिस कमिश्नर ने थानों का किया निरीक्षण
पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा थाना हरीपर्वत और थाना सिकंदरा का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया. उन्होंने अभिलेखों का गहनता से अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव व साफ-सफाई का जायजा लिया एवं थाने में कर्मचारियों के बैरक आदि, थाना प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.