Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Inside Photos of Agra Metro Station: These five facilities will be available to the agarites when the metro runs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Inside Photos of Agra Metro Station: These five facilities will be available to the agarites when the metro runs…#agranews

241

आगरालीक्स…आगरा के तीन मेट्रो स्टेशन तैयार (फोटोज में देखें स्टेशन के अंदर का नजारा). मेट्रो चलेगी तो आगराइट्स को मिलेगी ये पांच सुविधाएं….जानिए कितनी होगी खास अपनी ये मेट्रो

आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट बहुत तेजी से चल रहा है. मेट्रो के तीन एलिवेटेड स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है और फिनीशिंग की जा रही है. इसके अलावा अंडरग्राउंड स्टेशनों पर भी काम बहुत तेजी से होता दिख रहा है.

Image

आगरा में मेट्रो चलने पर पांच बड़ी सुविधाएं मिलेंगी
आगरा में मेट्रो के चलने पर लोगों को पांच बड़ी सुविधाएं मिलेंगी. इसके कारण उनका सफर काफी आसान होगा और लोग मेट्रो में सफर करना बहुत आसान मानेंगे. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा यूं तो लोगों को मेट्रो के जरिए कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया जा रहा है लेकिन पांच ऐसी भी सुविधाएं हैं जो कि लोगों को बड़ी राहतें देंगी.

शहर की सड़कों से ट्रैफिक होगा कम
आगरा में मेट्रो का सफर श्ुारू होने से लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी. आगरा में जाम सबसे बड़ी समस्या है. शहर का एमजी रोड हो या फिर हाइवे या फिर अन्य मुख्य मार्ग…लोगों को जाम से दो चार होना ही पड़ता है. लेकिन आगरा में मेट्रो चलने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी. इसके अलावा सड़कों से भी यातायात का बोझ काफी हद तक कम होगा.

पार्किंग के झंझट से मुक्ति
आगरा में मेट्रो चलने पर लोगों को पार्किंग के झंझट से मुक्ति मिलेगी. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का दावा है कि लोग जब अपने वाहन से शॉपिग के लिए जाते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें अपने वाहन को पार्क करने के लिए होती है, लेकिन आगरा में मेट्रो चलने से लोग मेट्रो का सफर करना ज्यादा पसंद करेंगे और पार्किंग की कोई टेंशन नहीं होगी. आगरा के प्रमुख बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक होंगे.

समय की बचत
समय आजकल सबसे ज्यादा कीमती है. लोगों के पास खुद के लिए भी ठीक से समय नहीं होता, ऐसे में जब वो अपने वाहन से कहीं जाते हैं तो रास्ते में जाम आदि के कारण उनका समय काफी नष्ट हो जाता है. आईएसबीटी से अगर ताजमहल के पूर्वी गेट तक जाना हो तो लोगों को बाइक या कार से इतनी दूरी तय करने में 1 घंटा लग जाएगा लेकिन मेट्रो के सफर से यह दूरी 30 से 35 मिनट में ही पूरी हो जाएगी और लोगों को जाम आदि की कोई टेंशन भी नहीं होगी. एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी तय करने में पांच मिनट से भी कम समय लगेगा.

Image

महिलाओं को सुरक्षा
आगरा मे मेट्रो के सफर के दौरान महिलाओं को काफी सुरक्षा भी महसूस होगी. मेट्रो के हर कोच में सीसीटीवी होंगे और इसके अलावा पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम यानी पीईआई की सुविधा भी हर कोच में होगी. इसके जरिए किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं पीईआई के जरिए सहायता मांग सकती हैं. अगले स्टेशन पर तुरंत आपको सहायता मिलेगी.

शहर का नजारा होगा खूबसूरत
आगरा में मेट्रो के सफर के दौरान शहर का नजारा खूबसूरत होगा. निश्चित ही इसके जरिए लोगों को ताजमहल सहित अन्य स्मारकों के दीदार मेट्रो के सफर के दौरान होंगे. इसके अलावा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से पूरे एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो होने से लोगों को चलती हुई मेट्रो शहर में हो रहे विकास का अहसास कराएगी.

आगरा मेट्रो एक नजर में
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 8379.62 करोड की लागत से 29.4 कि.मी लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन हैं, जिसमें कि 6 ऐलिवेटिड व 7 भूमिगत स्टेशन हैं। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में 14 ऐलिवेटिड स्टेशन होंगे। फिलहाल, ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रयोरिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। प्रयोरिटी कॉरिडोर में 3 ऐलिवेटिड व 3 भूमिगत स्टेशन है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!