Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Grit of 7 storey building of SN Medical College fell on ambulance…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Grit of 7 storey building of SN Medical College fell on ambulance…#agranews

197

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की 7 मंजिला बिल्डिंग की ग्रिट एंबुलेंस पर गिरीं. एंबुलेंस की खिड़की और शीशा टूटा. करीब90 करोड़ से बनी है ये बिल्डिंग

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. एसएन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी सात मंजिला बिल्डिंग की ग्रिट एक एंबुलेंस के ऊपर गिर गईं. एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी खिड़की व शीशे टूट गए.

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी इस सात मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिला पर लगी ग्रिट अचानक नीचे आ गिरीं. एक ग्रिट पास खड़ी एंबुलेंस की छत पर गिरी. एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई. एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया​ कि ग्रिट गिरने के बाद बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिस जगह ग्रिट गिरी है उस तरफ पोस्टमार्टम हाउस है। वहां तीमारदार नहीं जाते हैं, एंबुलेंस भी खड़ी करने की यह जगह नहीं है। इस जगह कोई वाहन पार्क नहीं होना चाहिए।

2014 में हस्तांतरित हुई है बिल्डिंग
एसएन मेडिकालेज की नई सर्जरी बिल्डिंग करीब 90 करोड़ से बनी थी। इसे 2014 में हस्तांतरित हुई थी। बिल्डिंग के सामने की तरफ लगी ग्रिट कई बार गिर चुकी हैं, ग्रिट को हटाकर टीन शेड लगा दिया गया है। जिससे कोई हादसा न हो।

निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग से पत्थर गिरने से हो चुकी है मौत
एसएन मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग से पत्थर गिरने से तीमारदार की मौत हो चुकी है। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हादसे के बाद बिल्डिंग में लगे पत्थरों पर फासनर लगवाए गए थे। जिससे हादसा न हो।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!