आगरालीक्स….आगरा में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं. वायरल भी फैल रहा है. दो अलग-अलग बीमारियों के एक लक्षण..स्वास्थ्य विभाग ने बताया कैसे कर सकते हैं दोनों से बचाव.. जानें आज का कोरोना अपडेट
आगरा में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं. इधर वायरल फीवर के भी मामले बढ़ रहे हैं. दोनों में ही लक्षण एक जैसे हैं. इससे लोगों में असमंजस में हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करें, इससे कोरोना और वायरल दोनों से ही बचाव संभव है. सीएमओ डॉ. अरूण श्रीवास्तव का कहना है कि मास्क केवल कोरोना से बचाव नहीं करता बल्कि अन्य वायरल संक्रमण से भी बचाता है. इस वक्त कोरोना वायरस के नए केस मिल रहे हैं, ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने जैसे मास्क, सुमन फॉर्मूले से हाथ धोने या सेनेटाइजर से विसंक्रमित करने कोविड के साथ ही अन्य संक्रमण से बचा जा सकता है.

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस से संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ ही मच्छर बढ़ने से डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से इनसे भी बचा जा सकता है. यदि खांसी, बुखार या शरीर में टूटन जैसे लक्षण महसूस हों तो नजदीक ही स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लें.
आज 7 नये कोरोना मरीज मिले
आगरा में प्रशासन ने कोरोना अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1863 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 7 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. वहीं इस दौरान 6 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 37 कोरोना मरीज हैं.