नईदिल्लीलीक्स… बलास्ट केसायरनों की गूंज के साथ धमाके और सुपरटेक ट्विन टॉवर जमींदोज। धूल के गुबार से कई किमी तक छाई धुंध। कंपन से दहशत।
सायरनों के बजते ही बेचैनी हो गई शुरू

नोएडा की सुपरटेक ट्विन टॉवर को ध्वस्त कर दिया गया है। ट्विन टॉवर को गिराने की उल्टी गिनती शुरू होने के बाद सायरनों को बजना शुरू हो गया। सायरनों की तेज आवाज से लोगों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही थी। लोग आसमान पर निगाह लगाए हुए थे।

ट्विन टॉवरों को ध्वस्त करने के लिए जैसे ही धमाके शुरू हुए आसपास के इलाके में कंपन महसूस किया गया। कंपन से लोग दहशत में आ गए।चारों ओर धुएं के गुबार छा गए। शुरू हो गई है। नोएडा एक्सप्रेस-वे-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद कर दिया गया है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। आसपास का इलाका पूरी तरह से सुनसान हो गया है। सौ मीटर के दायरे में सिर्फ छह लोग मौजूद रहेंगे। ट्विन टावर गिरने के ध्वस्त होने के हर पल को कैमरों में कैद किया।
धमाकों के साथ पक्षी उड़ने हो गए शुरू ट्विन टॉवरों को ध्वस्त करने के लिए जैसे ही धमाके शुरू हुए आसपास के इलाके में कंपन महसूस किया गया। आसामान में पक्षी उड़ना शुरू हो गए।

सुपरटेक ट्विन टॉवर ध्वस्त होने के बाद उठता धूल का गुबार। (फोटो- साभार टीवी)
खास-खास
-900 से ज्यादा फ्लैट थे ट्विन टॉवर में
032 मंजिला था इसमे अपेक्स टॉवर
029 मंजिला थीं सियेन टॉवर में
-9640 होल किए गए थे ट्विन टॉवर में
-3700 किलो बारूद से ध्वस्त किया ट्विन टॉवर
-0012 सैकेड में जमींदोज हो गया ट्विन टॉवर
35000 टन मलबा ट्विन टॉवर ध्वस्त होने पर निकलेगा
04000 टन लोहा ट्विन टॉवर ध्वस्त होने पर निकलेगा
1300 ट्रकों को लगाया जाएगा मलबा ढोने के लिए
छह हेक्टेयर में अलग-अलग डंप किया जाएगा मलबे को