आगरालीक्स …आगरा में प्रोफेसर पति पत्नी शादी के 15 महीने बाद ही थाने पहुंच गए, प्रोफेसर पति पर बाथरूम में बंद होकर वीडियो कॉल करने के आरोप।

आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पति पत्नी के बीच के विवाद के मामले पहुंचते हैं। इस रविवार को प्रोफेसर प्रति पत्नी के बीच के विवाद का मामला पहुंचा, शादी 15 महीने पहले हुए है। प्रोफेसर पति जालंधर में रहता है और पत्नी आगरा में ही कॉलेज में प्रोफेसर है।
15 महीने बाद भी कोई संबंध नहीं
परिवार परामर्श केंद्र पहुंची पत्नी ने प्रोफेसर पति पर आरोप लगाए हैं कि शादी के 15 महीने बाद भी पत्नी का दर्जा नहीं दिया है। दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है, पत्नी का आरोप है कि पति या तो नपुंसक है या किसी और से संबंध हैं।
बाथरूम में बंद होकर वीडियो कॉल करने के आरोप
प्रोफेसर पति पर आरोप लगाए हैं कि वह बाथरूम में बंद होकर वीडियो कॉल पर बात करता है। एक महीने से वह अपने मायके में रह रही है।
पति ने पत्नी पर लगाए यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से संबंध के आरोप
प्रोफेसर पति का कहना है कि उनकी पत्नी के एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से संबंध है, इसलिए वह अपने करीब नहीं आने देती है। काउंसलर डॉ. अमित गौड. का कहना है कि दोनों को अगली तिथि पर बुलाया गया है।