आगरालीक्स…आपको बैंकों में कोई काम है तो जल्दी निपटा लें। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक 28 जनवरी से लगातार चार दिन बंद रहेंगे। जानें क्या है कारण।

28 जनवरी को चौथा शनिवार
इस माह की 28 तारीख को महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार है।
लंबित मांगों का नहीं हो सका है समाधान

एसबीआई आगरा मंडल आफीसर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विनय भटनागर के मुताबिकसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत सभी नौ अधिकारी एवं कर्मचारी यूनियन के संयुक्त शीर्ष फोरम ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ ने प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से यूनियन ने 30-31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया है।
पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू करने की मांग

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आगरा आफीसर्स एसोसिएशन के डीजीएस पंकज शर्मा ने आगरालीक्स को बताया कि मांगों में सबसे प्रमुख पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू करने की मांग है, जिसे पहले लगभग स्वीकार कर लिया गया था लेकिन बाद इससे मुकर गए।
अन्य मांगें यह हैं
इसके अलावा पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन लागू करने, वेतन पुनरीक्षण और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती की मांगों के चार्टर पर तत्काल बातचीत शुरू करना शामिल है। उन्होंने बताया कि मांगों और हड़ताल को लेकर फिर भी 27 जनवरी को एक बार वार्ता होगी।