आगरालीक्स…आगरा में धुरंधर—2 के साथ लांच हुआ PVR INOX. एमजी रोड पर अब 4 स्क्रीन का मल्टीप्लैक्स. जानिए कितने की है मूवी टिकट
आगरा का पुराना अंजना टाकीज अब अंजना सेंट्रल बन गया है. एक बड़ मॉल जिसमें खरीदारी के साथ लोग मूवी भी देख सकते हैं. PVR Inox ने आगरा के अंजना सेंट्रल में अपने FOCO (फ्रैंचाइज़ी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड) मॉडल के तहत, 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ 4-स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च कर दिया है. सिनेमा के इंटीरियर में बेज और गहरे हरे रंगों का एक शांत, कैफ़े जैसा मेल होगा, और फ़ोयर व कंसेशन एरिया में प्राकृतिक हरियाली होगी.
PVR Inox ने कहा, "इस सिनेमा में RGB लेज़र प्रोजेक्शन, HARMAN (JBL) स्पीकर के साथ Dolby 7.1 साउंड सिस्टम, और चारों ऑडिटोरियम में अगली पीढ़ी का 3D सिस्टम होगा." "हर ऑडिटोरियम को हरे, नीले और ग्रे रंगों की अलग-अलग थीम के साथ डिज़ाइन किया गया है." कंपनी ने बताया कि PVR के खास रिक्लाइनर और कैफ़े-स्टाइल सोशल माहौल में परोसे जाने वाले खास खाने के मेन्यू के साथ, इस मल्टीप्लेक्स को फ़िल्म देखने का एक शानदार और यादगार अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. पीवीआर आइनोक्स के टिकट प्राइज 350 रुपये से 800 रुपये तक हैं. हालांकि शो के समय रेट बढ़ सकते हैं.
आगरा में अब इतने मल्टीप्लैक्सपीवीआर आईनोक्स
सर्व
गोल्ड
Paras Pearls Mall
विमल
ये सिंगल स्क्रीन
श्री सिनेमा
राजीव टॉकीज
मेहर टॉकीज
संजय टॉकीज
छोटू महाराजा
भारत टाकीज
पन्ना टाकीज
चित्रा टाकीज