Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Rain expected again in Agra next week, know the forecast…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rain expected again in Agra next week, know the forecast…#agranews

229

आगरालीक्स…आगरा में अगले सप्ताह फिर से बारिश के आसार. अभी फिलहाल दिन में निकल रही तेज धूप बढ़ा रही तापमान. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने एक बार फिर से आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से आगरा में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं. अगर ऐसा होता है तो तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अभी तो फिलहाल दिन में निकल रही तेज धूप ने एक बार फिर से मौसम गर्म कर दिया है. इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग के अनुमसार अगले सप्ताह 4 व 5 अक्टूबर को आगरा में बारिश की संभावना है. इससे पहले तक मौसम साफ ही रहेगा. अभी मौसम में कभी सर्दी तो कभी गर्मी का अहसास होता रहेगा. हालांकि दीपावली से पहले सर्दी अच्छी खासी महसूस होने लगेगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!