आगरालीक्स ….आगरा में धूप निकल आई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी झमाझम बारिश होगी, जानें आने वाले दिनों में आगरा में मौसम को लेकर क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में सोमवार सुबह से ही धूप निकल आई है, दो दिन से बादल छाने और बारिश से खुशनुमा हुए मौसम में सुबह सुबह की धूप अच्छी लग रही है। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। पार्कों और कॉलोनियों में लोग गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। पार्कों में भीड़ है।
आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 20 जून को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी, अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।
22 जून से छट जाएंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 जून से बादल छट जाएंगे, धूप निकलेगी और तापमान बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी का अनुमान
20-Jun 23.0 37.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
21-Jun 22.0 36.0 Partly cloudy sky
22-Jun 24.0 36.0 Mainly Clear sky
23-Jun 27.0 39.0 Mainly Clear sky
24-Jun 27.0 40.0 Mainly Clear sky
25-Jun 28.0 40.0 Mainly Clear sky