आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने किया मौसम सुहाना. परिवार व दोस्तों के साथ जा सकते हैं घूमने. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में आज दोपहर को हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. हवाएं चलने के कारण उमस कम हुई है. पिछले तीन दिन से बारिश न होने के कारण लोग उमसभरी गर्मी का सामना कर रहे थे लेकिन आज दोपहर को कुछ देर ही सही लेकिन बारिश हुई है. इसके बाद हवा चलने से मौसम अच्छा हो गया.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में रविवार को अच्छी बारिश के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/07/24) 35.1
Departure from Normal(oC) -1.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/07/24) 28.4
Departure from Normal(oC) 3.0