आगरालीक्स..बारिश बदलेगी आगरा का मौसम. पूरे सप्ताह बूंदाबांदी के आसार. जानें कितना रहा आज का तापमान
आगरा में दो दिन से मौसम बदला हुआ है. बादल छाए हुए हैं और बरस भी रहे हैं. हालांकि इसके बाद भी उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले सप्ताह में बारिश के लगातार आसार बन रहे हैं. ऐसे में तेजी से आगरा का मौसम बदल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30 .02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और कम हो सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/10/25) 30.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/10/25) 23.9
Departure from Normal(oC) 0.5