आगरालीक्स…आगरा में प्रो. आशुरानी ने दूसरे कार्यकाल में फिर संभाला विवि की कुलपति का कार्यभार. भविष्य की योजनाओं को बताया
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी ने आज अपने दूसरे कार्यकाल का कार्यभार कुलपति सचिवालय में संभाल लिया है। जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने पालीवाल पार्क परिसर स्तिथ बाबा साहेब आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और परिसर स्तिथ सभी दिव्य प्रतिमाओं और खंदारी परिसर स्तिथ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।

प्रो. आशु रानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता शोध व नवाचार को बढ़ावा देना, रैंकिंग सुधारना और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना रहेगा।
भविष्य की योजनाओं के मुख्य बिंदु
रैंकिंग सुधार : QS Asia, QS World और NIRF में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य।
शोध एवं नवाचार : AI, Data Science, Biotechnology, Climate Studies व Agriculture Technology में Research & Innovation Hub की स्थापना।
शिक्षा सुधार : Outcome-based Education, CBCS का सुदृढ़ीकरण, नए इंटरडिसिप्लिनरी पाठ्यक्रम और SWAYAM/MOOC आधारित ऑनलाइन कोर्स।
विद्यार्थी उन्नयन : “एक छात्र–एक कौशल अभियान”, Skill Hubs, Apprenticeship-Embedded Programs, और “Earn While You Learn” योजना।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग : विदेश विश्वविद्यालयों से MoUs, डबल डिग्री, छात्रवृत्तियाँ, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास व Academic Fairs।
इन्फ्रास्ट्रक्चर : ग्रीन एवं स्मार्ट कैंपस, स्मार्ट क्लासरूम, हाइब्रिड लर्निंग स्टूडियो, डिजिटल नॉलेज हब, मेडिकल सेंटर व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ।
सामाजिक जिम्मेदारी : महिला सशक्तिकरण सेल, ट्रांसजेंडर सेल के अंतर्गत जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य व नशा-निवारण पर जागरूकता अभियान.
“आज मेरे दूसरे कार्यकाल का प्रथम दिन है। यह मेरे लिए दोगुने उत्साह और जिम्मेदारी का क्षण है, जिसे मैं माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के प्रेरणादायक निर्देशन व आशीर्वाद से आगे बढ़ाना चाहती हूँ। मेरा संकल्प है कि विश्वविद्यालय को शोध, नवाचार और रैंकिंग सुधार के नए शिखरों तक पहुँचाऊँ और इसे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित करूँ। विद्यार्थी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनें, इसके लिए मैं पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करूँगी।” कुलपति प्रो. आशु रानी