आगरालीक्स…आगरा की नई मेयर कौन होंगी, पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने कोठी मीना बाजार में चल रही श्री राम कथा में की घोषणा। सत्तादल के मेयर प्रत्याशी का नाम बताया। जानें
आगरा के कोठी मीना बाजार में श्री राम कथा चल रही है। पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य यहां आगरावासियों को श्रीराम कथा सुना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आगरा में भाजपा की ओर से मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि आगरा में मेयर प्रत्याशी मेरी शिष्या ही होगी. मैं मृदुला बहू का नाम मेयर के लिए प्रस्तावित कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार अभी नहीं हो पाएगा, क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है और यहां का नाम बदलने का काम मेयर ही कर सकता है। ऐसे में मैं मृदुला बहू का नाम मेयर के लिए प्रस्तावित करता हूं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

नगर निगम चुनाव का शोर शुरू हो चुका है। आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एक ओर जहां पार्षदी के लिए कई राजनीतिक और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अभी से जोरआजमाइश शुरू कर दी है तो वहीं मेयर पद के लिए राजनीतिक दलों में माथापच्ची का दौर शुरू हो गया है। आगरा मे मेयर पद के लिए भाजपा आला कमान ने अपने विधायकों और सांसदों के रिश्तेदारों को झटका दिया है। सीएम योगी द्वारा नगर निकाय चुनाव में आदेश दिया गया है कि किसी भी भाजपा सांसद या विधायक के रिश्तेदार को पार्टी की ओर से मेयर की टिकट नहीं दी जाएगी। भाजपा के इस फैसले से उन लोगों को बुरी तरह झटका लगा है जो खुद को मेयर उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे थे।