Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Ready for inflation from 1st April…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Agra News: Ready for inflation from 1st April…#agranews

122

आगरालीक्स…आगरा मेें दो दिन बाद दवाई पर महंगाई, जहां 800 दवाएं एमपीपीए की मंजूरी से महंगी होंगी तो वहीं जेब पर भी पड़ेगा कोरोना का असर क्योंकि हो सकती हैं अन्य दवाएं भी महंगी…

सात दिनों में छह दिन पेट्रोल—डीजल के दाम बढे हैं। अब दवाई पर महंगाई के लिए भी तैयार रहना होगा। स्थापनीय दवा कारोबारियों की माने तो आम आदमी पर पडने वाला दवाओं पर महंगाई का यह संकट जितना दिखता है उससे बडा भी हो सकता है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण् प्राधिकरण एमपीपीए द्वारा 800 दवाओं पर मूल्य वृद्धि को मंजूरी दे दी है, दूसरी ओर कोरोना भी एक बार फिर जेब पर असर डालने को तैयार है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय आवश्यक औषधि सूची में शामिल 800 दवाओं के अलावा चीन मे लगे लॉकडाउन की वजह से अन्य व जेनेरिक दवाएं भी महंगी हो सकती हैं। आगरा मे

आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि चीन पर दवाओं के निर्यात की ज्यादा निर्भरता होने की वजह से इसका असर अब भारत में दवाओं के आयात पर भी पडेगा। दवाओं के ज्यादातर सॉल्ट चीन और उजबेकिस्तान से आते हैं। चीन में कोरोना की चौथी लहर का कहर शुरू हो गया है, कई शहरों में लॉकडाउन भी लग गए हैं। आशीष ने बताया कि एमपीपीए की मंजूरी के तहत महंगी होने जा रही दवाओं का असर सीधे आम आदमी पर पडेगा। वहीं दूसरी दवाएं चीन में कोरोना फैलने और लॉकडाउन की वजह से महंगी हो सकती हैं। इसके अलावा रूस—यूक्रेन युद्ध का बडा असर पहले ही बाजार पर है, जिससे दवाओं की आपूर्ति भी अछूती नहीं है। इससे साफ है कि पहले से महंगाई के बोझ तले दबी आम जनता पर बोझ बढने वाला है। महज दो दिन बाद महंगाई बम अब स्वास्थ्य मोर्चे पर फूटने वाला है।

बता दें कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण् प्राधिकरण एमपीपीए ने 800 आवश्यक दवाओं के दाम में 10.76 फीसदी तक इजाफे की मंजूरी दी है। यह अब तक की सबसे अधिक बढोत्तरी है। इसके तहत दर्द निवारक, विभिन्न संक्रमणों, हृदय, किडनी, लिवर से जुडी 800 आवश्यक दवाएं नए वित्त वर्ष में 10.76 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। यह बढी हुई दरें एक अप्रैल 2022 से लागू होंगी। मरीजों के लिए ये उपयोगी दवाएं राष्टीय आवश्यक औषधि सूची के तहत मूल्य नियंत्रण में रखी जाती हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!