Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Registry of land and plots will be done on new circle rates from August 18 in Agra. DM issued orders…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Registry of land and plots will be done on new circle rates from August 18 in Agra. DM issued orders…#agranews

488

आगरालीक्स…आगरा में 18 अगस्त से नये सर्किल रेटों पर होगी जमीनों, प्लॉटों के की रजिस्ट्री. डीएम ने जारी किए आदेश. 50 प्रतिशत तक बढ़े आगरा में जमीनों के रेट

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा पुनरीक्षित मूल्यांकन दर सूची, 18 अगस्त से जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालयों में प्रभावी करने के आदेश जारी किए गए हैं. जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में स्थित कृषि/आवासीय/व्यवसायिक/आद्यौगिक सम्पत्तियों की दरों में मौके स्थिति एंव बाजारू मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए सर्किल दर में वृद्धि की गई है. इसके लिए सभी प्रकार की आपत्तियों का निस्तारण किया गया है.

जिला निबन्ध शुभाँगी शुक्ला ने अवगत कराया है कि उ०प्र० स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 व यथासंशोधित 2015 के नियम-4 के अन्तर्गत जिलाधिकारी आगरा द्वारा पुनरीक्षित मूल्यांकन दर सूची दिनांक-18, अगस्त, 2025 से जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालय, सदर प्रथम/द्वितीय/तृतीय/चतुर्थ/पंचम एवं उपनिबन्धक एत्मादपुर/किरावली/खेरागढ/फतेहाबाद/बाह में प्रभावी हो जायेगी. जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में स्थित कृषि / आवासीय/व्यवसायिक/आद्यौगिक सम्पत्तियों की दरों में मौके स्थिति एंव बाजारू मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए सर्किल दर में वृद्धि की गई है तथा कलेक्टर सर्किल दर सूची के सामान्य निर्देश में व्याप्त विसंगतियों का निराकरण करके इसे आम जनमानस के लिए सरल व बौधगम्य बनाया गया है. प्रचलित सर्किल दरों में यह वृद्धि सम्पत्ति के बाजारू मूल्य के व्यापक सर्वेक्षण व अध्ययन के पश्चात प्रस्तावित की गई है तथा सर्किल दरों के प्रस्ताव पर आम जनमानस से आपत्तियों आमंत्रित करके, आपत्तियों का सम्यक व व्यवहारिक निस्तारण करके सर्किल दरों का पुनरीक्षण प्रभावी किया गया है.

एनआईसी से देख सकेंगे नए सर्किल रेट
नए सर्किल रेट एनआईसी की वेबसाइट से देखे जा सकेंगे. कल से नए सर्किल रेट से ही रजिस्ट्री होगी और नए सर्किल रेट में 50 प्रतिशत तक की जमीन के रेटों की बढ़ोत्तरी की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!