Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Remembered Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary at Dr. Bhimrao Ambedkar University…#agranews
आगरा

Agra News: Remembered Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary at Dr. Bhimrao Ambedkar University…#agranews

239

आगरालीक्स..एकात्म मानव दर्शन को ठीक से समझना है तो पं. दीनदयाल उपाध्याय को समझें. आंबेडकर विवि में मनाई पंडित जी की पुण्यतिथि

‘एकात्म मानव दर्शन’ को ठीक से समझने के लिए उसके दृष्टा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को समझना नितान्त आवश्यक है। यह वक्तव्य डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने विश्‍वविद्यालय परिसर में संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि स्वरुप कहा। उन्होंने कहा जिन परिस्थितियों में पंडित जी ने जीवन अनुभव प्राप्त किया, जिन संस्कारों ने उन परिस्थितियों को देखने, समझने व झेलने की दृष्टि दी तथा उससे जनमानस के लिए सहानुभूति चिंतन के विकास क्रम को समझने से ही एकात्म मानव दर्शन को समझना सम्भव होगा।

इससे पूर्व कुलपति प्रोफ. आशु रानी, कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव पवन कुमार ने परिसर में स्थित पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किये। उसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. मनोज कुमार सिंह ने कहा पण्डित दीनदयाल जी ‘संघात्माकता’ को मौलिक एवं भयानक भूल मानते थे। जब 1954-55 में देश संघात्माकता को बुन रहा था तथा राज्यों का पुनर्गठन हो रहा था। पुनर्गठन की इस प्रक्रिया में दीनदयाल जी शिददत से शामिल हुए और उन्होने पुनः-पुनः ‘एकात्म एवं जनपद स्तर पर विकेंद्रित शासन’ की माँग की।

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पण्डित जी को श्रद्वांजलि देते हुए कहा कि आज के समय की नितान्त आवश्यकता है कि हम आधुनिक आर्थिक समस्याओं को समझें और उनको सुलझाने में जितना संभव हो हाथ बढाएं।
श्रद्वांजलि सभा का संचालन संस्थान के प्रवक्ता डा॰ आयुष मंगल ने किया। सभा के अन्त में सभी को डा॰ आभा सिंह ने घन्यवाद ज्ञापित किया। श्रद्वांजलि सभा में प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. रनवीर सिंह, डा. राजेश कुशवाह, डा. मो. हुसैन, डा. वर्षा गोयल ने भी अपने-अपने विचार रखें। श्रद्वांजलि सभा में संस्थान के छात्र अवनीश दुबे, आयुष कुमार शुक्ला, फरहीन नाज, आदित्य नारायण, विश्‍वविद्यालय के अभियन्ता हरीमोहन शर्मा , स्टोर इन्चार्ज राजेन्द्र कुमार, शशांक श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!