आगरालीक्स…गणतंत्र दिवस पर स्टूडेंट्स ने किया अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन. होराइजन कंपटीशन स्कूल में उललास के सथ मनाया गणतंत्र दिवस
होराइजन कंपटीशन स्कूल में आयोजित 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का भव्य आयोजन एवं रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया गया इस दौरान सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि सी. ए उमंग कवरा उपस्थित रहे. डायरेक्टर अंकुर काबरा द्वारा छात्रों को गणतंत्र दिवस की विशेषताओं के बारे में बताया एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया इस मौके पर संस्थान के मोना काबरा और स्कूल की प्रिंसिपल गायत्री वासवानी उपस्थिति रही.
स्कूल की प्रिंसिपल गायत्री वासवानी द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छात्रों का मार्गदर्शन किया और बच्चों को गणतंत्र दिवस की विशेषताओं के बारे में बताया. छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम किया तथा छात्रों द्वारा शानदार परेड निकाली गई और छात्रों ने अति सुंदर डांस परफॉर्म किया और प्यारे-प्यारे गीतों से सभी का दिल मोह लिया छात्रों द्वारा नाटक का आयोजन किया गया और एक जन संदेश दिया सभी छात्रों द्वारा रंगारंग एवं शानदार प्रदर्शन से खुश होकर स्कूल के संस्थापक अंकुर काबरा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनको प्रोत्साहन किया तथा बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की.